पं. नवल किशोर शर्मा जिनके कार्य सदा रहे सराहनीय
पं. नवल किशोर शर्मा जिनके कार्य सदा रहे सराहनीय
Share:

दौसा।  पं. नवलकिशोर शर्मा का जन्म 5 जुलाई 1925 को राजस्थान के जयपुर के समीप दौसा में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित मूलचंद शर्मा और माता का नाम मुन्नी देवी था। वे जयपुर के महाराजा महाविद्यालय से शिक्षित थे। उन्होंने अपना अध्ययन आगरा विश्वविद्यालय से भी किया था। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी रहे। वे राजस्थान विधानसभा के स्पीकर भी रहे। वे पेट्रोलियम मंत्री भी रहे। उन्होंने ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए कई कार्य किए।

वे राज्यपाल भी रहे। राजस्थान में विद्युत सप्लाय को लेकर उन्होंने बेहतर कार्य किया। भारत की स्वाधीनता के लिए उन्होंने स्वाीधनता संग्राम में भागीदारी की। वे संसद सदस्य भी रहे। उन्होंने भारत को एक कुशल राजनीतिक नेतृत्व दिया। राजस्थान के उत्थान के लिए और ग्रामीण क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने प्रयास तेज किए।

उन्होंने गांधी विचारधारा को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी में वर्ष 1998 में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। 8 अक्टूबर 2012 में उन्होंने अंतिम सांस ली। मगर उनके योगदान को देश आज भी याद करता है। कांग्रेस में उनकी कमी को आज तक कोई पूरा नहीं कर सका। वे पार्टी लाईन से अलग हटकर कार्य करने वाले कार्यकर्ता थे।

कांग्रेस सरकार बनी तो वीरभद्र होंगे मुख्यमंत्री : राहुल गांधी

घट रहे हैं रोजगार, कुछ नहीं कर रही सरकार

कांग्रेस नेता ने जवान से खुलवाए जूते

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -