नेहरू की प्रतिमा पर युवकों ने बरसाए हथौड़े और डंडे, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस
नेहरू की प्रतिमा पर युवकों ने बरसाए हथौड़े और डंडे, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस
Share:

सतना: भारत के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर मध्य प्रदेश के सतना में कुछ लड़कों ने डंडे और हथौड़े मारे। इसका वीडियो वायरल हुआ। इस मामले पर कांग्रेसियों ने आपत्ति व्यक्त की है वहीं पुलिस ने अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की बात कही है। मूर्ति पर हमला करने वालों में से एक ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था जबकि 2 के चेहरे खुले थे। पास में डीजे सेट से लदी गाड़ी भी खड़ी थी। उसके समीप ही एक लड़का भगवा झंडा लिए था। वहीं एक अन्य लड़के ने पूरी घटना को फ़ोन में शूट किया। लड़कों ने जहां नेहरू की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास किया, वहीं शिवराज सिंह चौहान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 

कांग्रेसियों ने FIR के लिए तहरीर दी है। CSP ने कहा, हम मामले की एफआईआर दर्ज कर रहे हैं तथा वीडियो के आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है। फिलहाल, पुलिस किराए से डीजे सेट देने वाले प्रकाश टेंट हाउस के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है आखिरकार ये उपद्रवी कौन हैं, जो नेहरू प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

वही यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजदीप सिंह ने कहा कि जैसे ही खबर प्राप्त हुई कांग्रेस के युवा साथियों ने जाकर धरना दिया। उसके तुरंत बाद हमने शासन से मांग की है कि तत्काल FIR की जाए तथा प्रशासन से कहा है कि अपराधियों को गिरफ्तार कीजिए क्योंकि ये देश के पूर्व प्रधानमंत्री का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवा झंडा लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से यह काम किया गया है। संघ के कार्यकर्ताओं की तरफ से यह कुत्सित कोशिश की गई है। उनको भी बोलना चाहता हूं कि नेहरू गांधी वो एक विचार है, वो कभी नहीं मिटेंगे। इस प्रकार की हरकतों से कुछ नहीं होगा। हम चाहते हैं प्रशासन इस पर तुरंत कार्रवाई करे, इस पर तत्काल गिरफ्तारी हो। वही पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

आतंकी यासीन मलिक का समर्थन क्यों कर रहे भारतीय मुस्लिम ? कश्मीर में सुरक्षाबलों पर फेंके पत्थर

चोरी छिपे भाभी की बहन से मिलने पहुंचा शख्स, अचानक पहुंचे गांववाले और फिर...

चारधाम यात्रा पर जा रहे 6 यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत, गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -