पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में इन दिनों सरकार कई योजनाओं पर कार्यरत है। ऐसे में सभी जगह कार्य में तेजी भी देखी जा रही है। अब आज यानि 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जी हाँ, उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किया है।

अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है, 'धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की लालसा हर मनुष्य में जन्मजात होती है और समग्र रूप में इनकी संतुष्टि भारतीय संस्कृति का सार है। -दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रणेता,चिंतक, विचारक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।' इसी के साथ आगे उन्होंने लिखा है, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे, हमारे श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी कहा करते थे कि शिक्षा एक निवेश है और यही शिक्षित व्यक्ति आगे चलकर समाज की सेवा करेगा।

इसके अलावा अलग कार्येक्रमों के बारे में बात करें तो आज यानी गुरूवार को आजीवन सहयोग निधि के संग्रहण का अभियान भी चलाने वाली है। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि आजीवन सहयोग निधि के तहत भाजपा पार्टी ने 25 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य तय किया है। जी दरअसल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी से 28 फरवरी तक समर्पण अभियान चलाया जाने वाला है। जी दरसल आज यानी 11 फरवरी को भोपाल में सुबह 9ः30 बजे भोपाल पार्टी कार्यालय व लालघाटी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेतागण एवं कार्यकर्ता माल्यार्पण करने वाले हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का राज्यसभा में बड़ा ऐलान, कहा- 'पैंगोंग लेक पर चीन के साथ हो गया है समझौता'

विदेशी नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बना रहा था गैंग, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

अलग हो गए हैं सुष्मिता सेन और रोहमन, नयी पोस्ट कर रही इशारा!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -