जवाहरलाल नेहरु की नीतियों के प्रबल विरोधी थे पं. दीनदयाल उपाध्याय
जवाहरलाल नेहरु की नीतियों के प्रबल विरोधी थे पं. दीनदयाल उपाध्याय
Share:

नई दिल्ली।  भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रह चुके पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी स्पष्ट सोच और क्रांतिकारी नजरिये के लिए जाना जाता था। इसके साथ ही उन्हें देश की राजनीति में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने का श्रेय भी दिया जाता है। आज पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म को 102 साल पूरे हो गए है। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर आज हम आपको उनकी जीवन यात्रा और उनसे जुड़े कुछ अहम् पहलुओं से  रूबरू करवाते है। 


- पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में 25 सितम्बर 1916 को को हुआ था।  पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था।  उनके पिता उत्तर प्रदेश के एक स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर थे। 

- पं. दीनदयाल जब  3  वर्ष के थे तभी उनके पिता की  मृत्युं हो गई थी। 

-अपने पति की मृत्यु के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की माता भी बेहद बीमार रहने लगीं और सन 1924 में  उनका भी निधन हो गया। 


- पं. दीनदयाल अपनी प्रारंभिक शिक्षा आगरा तथा प्रयाग में की थी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से बीएससी और बीटेक की डिग्री भी हालिस की। हालाँकि इतने पढ़े लिखे होने के बावजूद  उन्होंने कभी  नौकरी नहीं की। 

-वे बचपन से ही देशभक्ति और क्रन्तिकारी सोच से ओत-प्रोत थे। उन्होंने  छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्यकारिता हासिल कर ली थी। 

-कॉलेज की शिक्षा पूरी करने के बाद वे इस संस्था के मुख्य प्रचारक बन गये। 

-सन 1951 में वे अखिल भारतीय जनसंघ के मंत्री बन गए और सके मात्र दो वर्ष बाद ही इसके महामंत्री भी बन गए। 

-पं. दीनदयाल उपाध्याय उस वक्त के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की  नीतियों के प्रबल विरोधी थे। वे अक्सर कहते थे कि  नेहरु की नीतियां किसी भारतीय विकासवादी मॉडल की बजाय समाजवाद की सोच के ज्यादा करीब लगती है। 


-11 फरवरी 1968 की रात उत्तर-प्रदेश के मुगलसराय के आसपास  एक रेलयात्रा के दौरान उनकी हत्या कर दी गयी थी। 


ख़बरें और भी 

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बीजेपी ने बनाया नया एंथम

आज भोपाल के 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -