Ahilyabai Holkar: अब देवी अहिल्या के नाम से जाना जाएगा पंचकुइया मार्ग
Ahilyabai Holkar: अब देवी अहिल्या के नाम से जाना जाएगा पंचकुइया मार्ग
Share:

इंदौर/नईदिल्ली। दिल्ली में मार्गों के नए नाम रखे जाने का सिलसिला चल निकला है। पहले अकबर रोड़, रेसकोर्स रोड़ के नए नामकरण के बाद अब दिल्ली नगर निगम पंचकुइया मार्ग का नाम परिवर्तित करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस मार्ग का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर इस मार्ग का नाम रखा जाएगा।

इस मामले में नगर निगम ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस सड़क ने नए नाम रखे जाने को लेकर एक शिला लगाई गई है इस शिलालेख का लोकार्पण हो चुका है। गौरतलब है कि जिस पंचकुईया के नाम पर इस क्षेत्र और मार्ग का नाम है वहां पर 5 कुंओं का निर्माण ही लोकमाता देवी अहिल्या ने अपनी कुरूक्षेत्र यात्रा के दौरान करवाया था।

इस मार्ग का नाम बाद में पंचकुईया रोड़ हो गया था। इस मार्ग के नए नाम की शिला का अनावरण सांसद मीनाक्षी लेखी ने किया है। इस दौरान पार्षद वीरेंद्र बब्बर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दिल्ली के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

दिल्ली में पंचकुइयां रोड बनेगा अहिल्याबाई होलकर मार्ग

इलाहाबाद हुआ भाजपामय, अमित शाह के रोड़ शो में उमड़ी भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -