उत्तरप्रदेश के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव का निधन
उत्तरप्रदेश के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव का निधन
Share:

उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव का गुड़गांव के मेदांता चिकित्सालय में निधन हो गया। यादव को ब्रेन हैमरेज के चलते गुड़गांव के मेदांता चिकित्सालय ले जाया गया। गुड़गांव लाने के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से गाजीपुर लाया गया। यादव के निधन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, संसदीय कार्यमंत्री आजम खान और विपक्ष के नेता एसपी मौर्य ने दुख व्यक्त किया। कैलाश यादव गाजीपुर से विधायक थे। यादव को गाजीपुर में ही लकवा भी हो गया था।

जिसके कारण वे अस्वस्थ्य ही रहते थे। कैलाश यादव अपने आवास के बाहर लाॅन में बैठकर ब्लाॅक प्रमुख हेतु आयोजित होने वाले चुनाव का हाल जानने पहुंच रहे थे। इस दौरान वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद परिजन और अन्य लोगों ने उन्हें संभाला। नज़दीकी चिकित्सालय में जांच करवाने के बाद उन्हें गुड़गांव के मेंदाता चिकित्सालय लाया गया।

उनके निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर छा गई। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य मंत्रियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। संसदीय कार्यमंत्री आजम खान विपक्ष के नेता एसपी मौर्य ने भी दुख व्यक्त किया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए नेताओं का आना - जाना लगा रहा। नेता और अन्य गणमान्यजन मेदांता चिकित्सालय में उनके परिजन से मिले। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -