पंचायत चुनाव: भाजपा को बढ़त तो कांग्रेस को हो रहा नुकसान
पंचायत चुनाव: भाजपा को बढ़त तो कांग्रेस को हो रहा नुकसान
Share:

नरसिंहपुर: (संदीप राजपूत की रिपोर्ट)- जिले में जिला पंचायत के 15 वार्डों के लिए मतदान हो चुका है। भले ही इन वार्डो के चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा न हुई हो परंतु बूथ स्तर पर हुई गणना के बाद भाजपाईयों के चेहरे खिल गये हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेसी खेमें में मायूसी छा गई है। बूथ स्तर पर हुई गणना के उपरांत अपने सूत्रों से जुटाई गई जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत में भाजपा के समर्थित प्रत्याशीयों को बढ़त मिलती दिखाई दे रही हैं।

अब तक सूत्रों से मिली जानकारी बताती है कि 15 में से तीन वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है जबकि आश्चर्यजनक रूप से दो वार्डों में निर्दलीय एवं आठ वाडों में भाजपा समर्थित प्रत्याशीयों को आगे बताये जा रहा हैं।

बात यदि बाकी के बचे दो वार्डों की हो तो यहां वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी न बनाये जाने के बावजूद चुनाव में उतरी प्रत्याशी आगे बताई जा रहीं हैं जबकि वार्ड क्रमांक 8 में भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित नही किया था। यहां से भाजपा के ही सीताराम नामदेव विजयी बताये जा रहे है।

हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने के लिए किस तरह Fake News चलाते हैं मोहम्मद ज़ुबैर, देखें ये मामला

रणदीप ने निभाया सरबजीत सिंह की बहन से किया वादा

VIDEO! 76 साल की इस दादी ने किया ऐसा झिंगाट डांस, जिसने देखा उसकी फ़टी रह गई आँखे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -