राजस्थान पंचायत उपचुनाव में फिर भाजपा का कब्ज़ा
राजस्थान पंचायत उपचुनाव में फिर भाजपा का कब्ज़ा
Share:

जयपुर : प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जिन पंचायती संस्थाओं के उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया था, अब उनमें भाजपा आगे रही है। 8 जिलों की 10 सीटों पर कराए गए मतदान में भाजपा को 6 सीटें मिली हैं, जबकि 19 दिन पहले सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस 4 सीटें ही जीत पाई। इन सीटों पर 28 दिसंबर को मतदान हुआ था।

बांग्लादेश चुनाव: तीसरी बार लगातार पीएम बनी शेख हसीना, विपक्ष ने की फर्जी मतदान की शिकायत

कांग्रेस को मिली चार सीटें 

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक निर्वाचन आयोग ने रविवार को परिणाम घोषित किए। इन 10 सीटों पर पहले 6 पर कांग्रेस, तीन पर भाजपा एवं एक पर निर्दलीय का कब्जा था। भाजपा को तीन सीटों का फायदा और कांग्रेस को दो सीटों को नुकसान हुआ है। भाजपा ने अलवर जिला परिषद की एकमात्र सीट और पंचायत समिति की 5 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस को चार सीटों पर संतोष करना पड़ा। 

हेलीकाप्टर घोटाले पर सुरजेवाला का पलटवार, कहा मोदी बचाओ अभियान में जुटी भाजपा

धौलपुर की तीनों सीटें कांग्रेस की 

जानकारी अनुसार चूरू की बीदासर, भीलवाड़ा की मांडलगढ़, दौसा की लवाण, नागौर की मेड़ता एवं पाली की जैतारण पंचायत की एक-एक सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। इसमें बीदासर, मेड़ता एवं जैतारण कांग्रेस से और लवाण सीट निर्दलीय से भाजपा ने छीनी है। कांग्रेस ने धौलपुर की बाड़ी पंचायत समिति की तीनों सीटें जीती।

फिलीपींस में भीषण तूफ़ान, बाढ़ और भूस्खलन में 22 लोगों की मौत

नेताजी हम सब देशवासियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -