मोदी के जन्मदिवस पर पंचक्रांति की शुरूआत
मोदी के जन्मदिवस पर पंचक्रांति की शुरूआत
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पंचक्रांति अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के पांच कार्यक्रमों स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, योग, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जनजागृति जगाई गई। दिल्ली के मावलंकर हाॅल में वित्तमंत्री अरूण जेटली ने अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर दिल्ली में रन फाॅर डेवलपमेंट का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान भाजपा नेता विजय गोयल सहित बड़ी संख्या में नेताओं के सम्मिलत होने की जानकारी मिली है। इस दौरान दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जो कि प्रातः 10 बजे अशोक रोड़ से प्रारंभ होगी। यह दौड़ इंडिया गेट पर समाप्त होगी। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल भी शामिल हुईं। इस समारोह में स्वच्छता अभियान को भी जोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में उत्साह बना हुआ है। मोदी का जन्मदिवस भाजपा और मोदी के समर्थकों द्वारा उत्साह से मनाया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -