PAK के परमाणु हथियार किसी के खिलाफ नहीं  -नवाज शरीफ
PAK के परमाणु हथियार किसी के खिलाफ नहीं -नवाज शरीफ
Share:

इस्लामाबाद। परमाणु हथियारों को लेकर भारत और पाक के बीच में हमेशा से ही होड़ मचती रही है। पाक हमेशा से परमाणु हथियार को लेकर अपनी ताकत भारत को दिखाने का प्रयास करता आया है। लेकिन इस बीच पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि उनके परमाणु हथियार किसी के खिलाफ नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सुरक्षा कारणों से न्यूनतम परमाणु संतुलन बनाए रखना जारी रखेगा। शरीफ को इस्लामाबाद में नेशनल कमांड अथॉरिटी (एनसीए) की बैठक में देश की सामरिक और न्यूक्लियर असेट्स के बारे में जानकारी दी गई। पाकिस्तान रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में सुरक्षा और डिफेंस से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की गई। बैठक की अध्यक्षता शरीफ ने की। उन्होंने कहा कि हथियारों की होड़ से बचने की अपनी पॉलिसी पर पाकिस्तान अमल करता रहेगा।

पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति और सामरिक स्थायित्व चाहता है। इसके साथ ही इस टारगेट को हासिल करने के लिए मसलों पर बातचीत से हल निकालने का पक्षधर है। आपको बता दे की म्यांमार सीमा पर मुठभेड़ के बाद भारत और पाक के बीच तल्खियों का माहोल खड़ा हो गया था जिसके बाद से पाकिस्तान की तरफ से कई जिम्मेदार लोगो ने परमाणु हथियारों को लेकर विवादित बयान दिए थे। यहाँ तक की इतना कह दिया गया था की परमाणु बम थाली में सजाने के लिए नही रखा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -