भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख रशीद गिरफ्तार
भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख रशीद गिरफ्तार
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पूर्व की इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे शेख राशिद अहमद (Sheikh Rashid Ahmed) को इस्लामाबाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी गुरुवार (2 फरवरी) को सुबह की गई है। शेख राशिद अवामी मुस्लिम लीग (AML) के अध्यक्ष हैं। बता दें कि, AML, पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की प्रमुख सहयोगी पार्टी है। शेख राशिद से पहले इमरान की कैबिनेट में रहे फवाद चौधरी को भी अरेस्ट किया गया था।

पुलिस ने जानकारी दी है कि शेख रशीद को मूरी मोटरवे (Murree Motorway) से अरेस्ट किया गया है। हालाँकि उनके भतीजे शेख राशिद शफीक ने मीडिया को बताया है कि गिरफ्तारी इस्लामाबाद के हाउसिंग सोसायटी स्थित आवास से की गई है। PTI ने एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें पूर्व मंत्री शेख राशिद अहमद विपक्षी पार्टी और पुलिस पर इल्जाम लगा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनके घर के दरवाजों को तोड़ दिया गया। नौकरों को मारा गया। साथ ही उन्होंने पुलिस पर जबरन गाड़ी में बैठाने का इल्जाम लगाया है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि, 'पुलिस ने मेरे साथ ‘अन्याय’ किया। मुझे मोटरवे से अरेस्ट नहीं किया है। मुझे मेरे घर  से हिरासत में लिया है। मेरा कसूर इतना है कि मैं इमरान खान के साथ खड़ा हूँ। मैं 16 बार मंत्री रह चुका हूँ। एक बार भी मुझ पर इन मंत्रालयों में भ्रष्टाचार के इल्जाम नहीं लगे हैं।' शेख रशीद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कम से कम 100 से 200 हथियारबंद ने उनके घर पर छापा मारा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें इस तथ्य के बाद भी अरेस्ट किया कि एक कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी और पुलिस महानिरीक्षक को 6 फरवरी 2023 को हाजिर होने का आदेश दिया था।

पूर्व पीएम इमरान खान ने राशिद की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा है कि, 'हमने पहले कभी ऐसी पक्षपाती, प्रतिशोधी सरकार नहीं देखी। हमें सड़क पर उतर आंदोलन करने के लिए विवश किया जा रहा है। मगर, सवाल यह है कि जब देश दिवालिया हो चुका है, क्या वह ऐसा कोई आंदोलन झेल सकता है।' बता दें कि शेख राशिद मंत्री रहते हुए अक्सर भारत को एटमी युद्ध की धमकियां दिया करते थे। एक बार उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पास आधा पाव से लेकर एक पाव तक के एटम बम मौजूद हैं। यही नहीं रसीद ने मंत्री रहते हुए यह भी कहा था कि पाकिस्तानी बम इस्लाम मानने वालों को नुकसान नहीं पहुँचाते हैं। यानी, पाकिस्तान जब भारत पर एटम बम मारेगा तो भारत के मुस्लिमों को बचाते हुए वह बम बाकी सबपर हमला करेगा। 

 

पाकिस्तान पर 4 लाख करोड़ का जुर्माना ठोकेगा ये इस्लामी मुल्क !

तोते के कारण जेल पहुंचा मालिक, जानिए पूरा मामला

ब्लाइंड डेट पर बिना हाथों वाली लड़की देख कुछ ऐसा रहा लड़के का रिएक्शन, वायरल हुआ video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -