कतर में रहकर पाकिस्तानी महिलाऐं बदल रही हैं जिंदगी
कतर में रहकर पाकिस्तानी महिलाऐं बदल रही हैं जिंदगी
Share:

कत़र। अक्सर खाड़ी देशों में भारतीय महिलाओं की दयनीय हालत को लेकर जानकारियां सामने आती रही हैं। भारतीय महिलाऐं जैसे - तैसे अपनी हालात पर रो-रोकर जानकारी देती हैं और इन देशों से उन्हें भारत लाने की गुहार लगाती रही हैं। हालांकि ऐसे ही एक देश कत़र को लेकर कहा जाता रहा है कि यहां महिलाओं को स्वतंत्रता मिली हुई है। महिलाऐं वाहन चला सकती हैं और रोजगार के साथ कारोबार में भागीदारी कर सकती हैं।

ऐसी कई महिलाऐं हैं जिन्होंने यहां रहकर मिसाल कायम की है। इन महिलाओं में पाकिस्तान की महिलाऐं भी मौजूद है, ये महिलाऐं हर तरह की बाधाऐं पार कर सामाजिक विकास में अपना योगदान दे रही हैं। यहां पर कई औरतें सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी तरह की महिलाओं में युवा फैशन डिजाइनर सादिया खबाब और माहे नूर अंसारी शामिल हैं। इन महिलाओं ने वर्जीनिया काॅमनवेल्थ यूनिवर्सिटी से स्नातक पाठ्यक्रम किया।

इसके बाद इन्होंने काम करना प्रारंभ किया। इन्हें स्थानीय स्तर पर परिधान डिजाईन करने वाली संस्थाओं ने सम्मानित किया हुआ है। इन लोगों ने अन्य महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने में योगदान दिया। हालांकि कतर को लेकर यह कहा गया है कि यहां अभी भी रूढ़िवादिता कायम है।

यहां पर विदेशों से आने वाली उच्च शिक्षित महिलाऐं कई बार वैसा काम नहीं पा्रप्त कर पाती हैं जैसा उनके अनुकूल होता है। कई महिलाऐं अपने घर के मर्दों के साथ ही बाहर निकलती हैं। यहां अक्सर काम पुरूष ही करते हैं, ऐसे में महिलाऐं घर से कम ही निकल पाती हैं।

नकली नोटों का नेटवर्क हुआ उजागर

पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -