पाकिस्तानी गवाहों के बयान के बाद अब मुंबई 26/11 हमले पर 24 हिन्दुस्तानी देंगे अपना बयान
पाकिस्तानी गवाहों के बयान के बाद अब मुंबई 26/11 हमले पर 24 हिन्दुस्तानी देंगे अपना बयान
Share:

इस्लामाबाद: आतंकवाद रोधी अदालत द्वारा मुंबई हमले के सरगना और लश्कर-ए-तैयबा के अभियान कमांडर जकीउर रहमान लखवी सहित सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई करते हुए सभी पाकिस्तानी गवाहों के बयान ले लिए गए है। अब 24 भारतीय गवाहों के बयान लेना शेष है। अदालत द्वारा भारतीय गवाहों के बयान को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करेगी इन गवाहों को आदालत में उपस्थित कराने के लिए जांच एजेंसी को पिछली सुनवाई के अंतर्गत ही आदेश दे दिए गए थे हांलाकि अब अदालत ने 2 मार्च तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है।

इस सुनवाई अभियोजन के एक वकील ने जानकारी दी है कि मुंबई मामले के सभी पाकिस्तानी गवाहों ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। अब सिर्फ भारतीय गवाहों के बयान लेना बाकी है जब इनके द्वारा बयान पुरे हो जाएँगे तब यह सुनवाई भी पूरी हो जाएगी। 

26/11 हमले के इन आरोपियों पर पिछले 6 बर्षो से मुकदमा चल रहा है। साथ ही इस केस से 5 पाकिस्तानी गवाहों ने पल्ला झाड़ लिया लिहाजा अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। इस मामले में अभी अजमल कसाब की नौका को लेकर भी मतभेद जारी है। अब इस नौका को भी पाकिस्तान लाने का आदेश दिया है। इसके पीछे यह तर्क दिया गया है कि यह संपत्ति का मामला है। और इसकी उपयुक्त छानबीन होनी चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -