भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी जहाज आलमगीर, इंडियन कोस्ट गार्ड ने खदेड़ा
भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी जहाज आलमगीर, इंडियन कोस्ट गार्ड ने खदेड़ा
Share:

अहमदाबाद: भारत की सरहद में घुसने की कोशिश पाकिस्तान चारों ओर से करता रहता है। हाल में उसके जंगी जहाज पीएनएस आलमगीर ने समुद्री रास्ते से भारत में घुसपैठ का नापाक प्रयास किया था। किन्तु, इंडियन कोस्ट गार्ड पर तैनात डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने उसे वापस खदेड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PNS आलमगीर को आता देख भारतीय एयरक्राफ्ट ने पहले उसे चेतावनी भी दी। मगर, इसके बावजूद वह भारत की तरफ बढ़ता रहा और कोई जवाब तक नहीं दिया। 

जिसके बाद भारत ने अपनी तरफ से कोई एक्शन लेने से पहले उन्हें रेडियो संचार सेट पर कॉल भी किया। लेकिन, फिर भी उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद भारतीय डॉर्नियर ने उस जहाज को खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की, जिसे देख पाकिस्तानी जहाज का कप्तान घबराया और आलमगीर को भारतीय समुद्री सीमा से वापस ले गया। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सीमा से आलमगीर को खदेड़ने के लिए इंडियन डॉर्नियर ने उसके सामने दो से तीन दफा एग्रेसिव फॉर्मेशन में उड़ान भरी। यही देख PNS कप्तान को पता चल गया कि भारत गुस्से में कार्रवाई करने की सोच रहा है। PNS के वापस जाते वक़्त तक भारत ने उस पर लगातार नजर बनाए रखी थी।

बता दें कि यह घटना जुलाई 2022 के शुरुआती दिनों की हैं। पाकिस्तानी PNS ने गुजरात के नजदीक समुद्री सीमा में घुसने का प्रयास किया था। ये वो स्थान है, जहाँ भारत अपने देश के मछुआरों को भी जाने की इजाजत नहीं देता है। यहाँ की सुरक्षा में इंडियन कोस्ट गार्ड और इंडियन एयर फोर्ट तैनात रहते हैं, ताकि पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत को अंजाम तक पहुँचने से रोका जा सके।

राहुल गांधी को 'लोकतंत्र' से गुस्सा क्यों आता है ? देखें Video

मनमुताबिक फैसला न होने से सुप्रीम कोर्ट पर भड़के कपिल सिब्बल, ED की कार्रवाई पर बौखलाए

गायों के दूध पर भी पड़ रहा लंपी वायरस का असर, पशुपालक परेशान, नहीं मिल रहा समाधान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -