पाकिस्तानी नौसेना ने 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
पाकिस्तानी नौसेना ने 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
Share:

अहमदाबाद : पाकिस्तान की नौसेना ने शुक्रवार की सुबह गुजरात के पास से 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। गुजरात तट के जखाउ बंदरगाह के समीप समुद्र से पकड़े गए और इन मछुआरों की 7 नावों को भी जब्त कर लिया गया है। नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के सचिव मनीष लोढारी ने बताया कि पाकिस्तान नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने जखाउ बंदरगाह के समीप अरब सागर में कम से कम 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी सात नौकाएं जब्त कर लीं।

लोढारी ने कहा कि इन 7 में से 6 नौकाएं ओखा बंदरगाह से समुद्र में गई थी, जब कि शेष एक का पंजीकरण पोरबंदर का है। उन्होने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सभी मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के समीप से पकड़ लिया गया। कहा जा रहा है कि घने कोहरे के कारण वो गलती से समुद्री सीमा लांघ गए। संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि जब्त नाव व मछुआरों की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है।

लोढिया ने कहा कि समंदर में कोई भौतिक सीमांकन तो है नही, ऐसे में मछुआरों को अपनी सीमा का सटीक भान नहीं हो पाता है। समुद्री सीमा पर निकटता का पता नौका में लगे जीपीएस से चलता है, लेकिन सभी नावों पर जीपीएस नहीं लगा है। साथ ही नए जीपीएस ही इस काम में सक्षम है। इसलिए यदि जीपीएस है तो भी मछुआरों की स्थिति का पता लगाना नामुमकिन सा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -