70 साल के पाकिस्तानी ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
70 साल के पाकिस्तानी ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
Share:

दुनिया में कई अजीबोगरीब लोग हैं जो अक्सर चर्चाओं का हिस्सा बने रहते हैं। अब इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है जो 70 के बुजुर्ग का है। जी हाँ, और यह एक पाकिस्तानी (Pakistani) है। इस बुजुर्ग ने एक मिनट में 21 सेबों को अपने हाथ से कुचल डाला। सुनकर आपको हैरत हो रही होगी लेकिन यह सच है। इन्होने हाथों से ही सेब को कुचला है। आप सभी को बता दें कि इनके बेटे भी रिकॉर्ड ब्रेकर हैं। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं 70 साल के पाकिस्तानी नसीम उद्दीन की जिन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है। वैसे तो इस कारनामे को करने के बारे में कोई शायद ही सोचेगा लेकिन नसीम ने ऐसा सोचा।

नसीम पेशे से वेल्डर हैं। उन्होंने 1 मिनट में 21 सेबों को अपने हाथों की उंगलियों से कुचलकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) ने उनका एक वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है, जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में नसीम 70 की उम्र में सेब को किसी चींटी की तरह मसलते हुए नजर आते हैं। आप सभी को बता दें कि इनके बेटे मोहम्मद राशिद भी सीरियल रिकॉर्ड ब्रेकर हैं और उन्हें पाकिस्तान की शान कहा जाता है। आप सभी को बता दें कि नसीम अपने हाथों की मजबूती को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के पीछे बड़ी वजह मानते हैं। जी दरअसल उन्होंने पिछले साल 22 अगस्त को यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अब जाकर अपडेट किया है।

नसीम ने कहा, 'सालों से लोहे का काम करने की वजह से उनके हाथों में जो मजबूती आई है, उसकी की बदौलत आज वे इस रिकॉर्ड के होल्डर हैं।' इसके अलावा उनका कहना है इस जर्नी में उनके बेटे राशिद उनकी प्रेरणा रहे हैं। राशिद मार्शल आर्टिस्ट होने के साथ ही अब वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शतक लगाने की ओर अग्रसर हैं। सामने आने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अब तक 70 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ इस कुत्ते का नाम, अनोखी है वजह

बड़ा खतरा! बढ़ता जा रहा है नर्क के दरवाजे का छेद, निगल रहा आस-पास की चीजें

8 साल तक पेड़ से बंधी रही युवक की जिंदगी, दिल को झकझोर देने वाला मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -