हिमस्खलन की चपेट में आने से पाकिस्तानी पर्वतारोही की मौत, चार अन्य घायल
हिमस्खलन की चपेट में आने से पाकिस्तानी पर्वतारोही की मौत, चार अन्य घायल
Share:

इस्लामाबाद: उत्तरी पाकिस्तान में एक पहाड़ पर हिमस्खलन की चपेट में आने की वजह से एक पाकिस्तानी पर्वतारोही की मृत्यु हो गई है, जबकि उसके समूह में शामिल इतालवी और अन्य पाकिस्तानी पर्वतारोही घायल बताए जा रहे हैं. पर्वतारोहण समूह अल्पाइन क्लब ने इस संबंध में जानकारी दी है.

पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार को इटली के चार और पाकिस्तान के तीन पर्वतारोही इशोमन घाटी में एक चोटी से नीचे उतर रहे थे,  इसी बीच वहां हिमस्खलन हो गया. क्लब ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि पाकिस्तानी सेना पर्वतारोहियों को बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर पहुंचा रही है.

उन्होंने बताया है कि पर्वतारोहियों को बहुत चोटें आयी हैं. पर्वतारोहियों के इस समूह में इटली के चार नागरिक... टेरिसियो बेलो, लुका मोरेलैटो, डेविड बर्गामिन और टिनो टोल्डो शामिल थे, जिन्हे हिमस्खलन में चोटें आ गईं हैं.  इटली के राजदूत स्टेफानो पोंटेकोरो ने पुष्टि करते हुए कहा है कि सोमवार की घटना गिजर जिले में हुई है. हालांकि उन्होंने कोई इस बारे में कोई विस्तृत विवरण नहीं दिया है.

ईरान को चेताने के लिए 1000 सैनिक भेजेगा अमेरिका, चीन ने कहा- परिणाम गंभीर होंगे

क्राइस्टचर्च मस्जिद पर हुए हमले का वीडियो साझा करने वाले शख्स को 21 महीने की कैद

बुरे दौर से गुज़र रहे अनिल अम्बानी को बड़ा झटका, चीन ने 15 हज़ार करोड़ का ऋण चुकाने को कहा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -