प्लेन में अल्लाह-हो-अकबर का नारा लगाने पर व्यक्ति को हुई जेल
प्लेन में अल्लाह-हो-अकबर का नारा लगाने पर व्यक्ति को हुई जेल
Share:

लंदन : ब्रिटेन जा रही एक फ्लाइट में अल्लाह-ओ-अकबर का नारा लगाने पर व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति ने उड़ान भरने के दौरान फ्लाइट में अल्लाह-ओ-अकबर का न केवल नारा लगाया बल्कि बूम-बूम चिल्लाकर अन्य को-पैसेंजर को भी डराने की कोशिश की। गिरफ्तार करने के बाद व्यक्ति को 10 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई।

हांला कि घटना इस साल फरवरी की है, जब फ्लाइट दुबई से बर्मिंघम जा रही थी। सफर के दौरान एमिरेट्स के बोइंग 777 विमान में सवार शहराज सरवर ने अपने व्यवहार से लोगों को भयाक्रांत कर दिया था और कई तो रोने लगे थे। अभियोजक एलेक्स वारेन ने बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में बताया कि इस हरकत से विमान में अशांति फैल गई थी और यात्री बहुत डर गए थे।

आरोपी ने जोर-जोर से अल्लाह-हो-अकबर चिल्लाना शुरु कर दिया, जिससे विमान में सवार लोग भयभीत हो गए। लोग परेशान हो गए। विमान जब उतरने लगा तब भी वो बूम-बूम कर चिल्लाया। इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि विमान में लोगों को डराने और कुछ को रूलाने जैसी इस तरह की घटना को वह गंभीरता से लेते हैं और उनके पास सरवर को 10 हफ्तों के लिए जेल भेजने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।

इस पर सरवर के वकील ने उनका पक्ष रखते हुए कहा कि उनके मुवक्किल ने जो कुछ कहा वह बेवकूफी थी लेकिन वह पाकिस्तान में अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट आ रहा था। इसलिए वो बहुत दुखी था। लेकिन न्यायाधीश ने सरवर से कहा कि जेल की सजा पूरी करने के बाद उसे 12 महीने निगरानी में रखा जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -