'मुझे विराट कोहली दे दो...,' पाकिस्तानी लड़की ने भारत से की मांग
'मुझे विराट कोहली दे दो...,' पाकिस्तानी लड़की ने भारत से की मांग
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली विश्व के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं। उनके पूरी दुनिया में कई प्रशंसक हैं और इन फैंस में लड़कियों की संख्या सबसे अधिक है। जब पूरी दुनिया की बात हो तो पड़ोसी देश पाकिस्तान की कैसे नहीं हो सकती। भारत की ही तरह पाकिस्तान में भी विराट के कई फैंस हैं और इन्हीं चाहने वालों में एक है, रिजला रेहान (Rizla Rehan) नाम की पाकिस्तानी लड़की। वह विराट कोहली की जबरदस्त फैन है।

दरअसल रिजला रेहान पहली दफा एशिया कप 2018 (Asia Cup 2018) के दौरान चर्चा में आई थी। वह रातों रात काफी लोकप्रिय हो गईं थीं। जिसके बाद उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी। जिसके बाद रिजला को एक इंटरव्यू में पूछा गया कि एक ऐसी चीज जो वो पाकिस्तान को टीम इंडिया की ओर से तोहफे में देना चाहेंगी। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'मुझे विराट दे दो, प्लीज मुझे विराट दे दो'।

बता दें कि 2019 वर्ल्ड का सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, इस मैच के टिकट रिजला ने पहले ही खरीद लिए थे। उन्हें लगता था कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहेगा। हालांकि, रिजला रेहान पाकिस्तान के कराची की निवासी हैं, किन्तु पिछले 12 वर्षों से वह दुबई में रह रही हैं। वहीं रिजला रेहान ने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारत का समर्थन किया था।

भारत में नहीं होगा T 20 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का दावा

इंग्लैंड में क्वारंटाइन हुई टीम इंडिया, 3 दिनों तक एक-दूसरे से नहीं मिल पाएंगे खिलाड़ी

ओलिंपिक शुरू होने से पहले डोप टेस्ट में फेल हुए भारतीय पहलवान सुमित मलिक, हुए अस्थायी रूप से निलंबित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -