LUDO खेलते-खेलते UP के लड़के को दिल दे बैठी पाकिस्तानी लड़की, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
LUDO खेलते-खेलते UP के लड़के को दिल दे बैठी पाकिस्तानी लड़की, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
Share:

लखनऊ: खेल-खेल में हार-जीत के बीच एक बहुत ही रोचक घटना सामने आई है, जिसमें पाकिस्तान की एक लड़की को गेमिंग ऐप लूडो (LUDO) खेलते वक़्त उत्तर प्रदेश के एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इस तरह परवान चढ़ा कि लड़की सरहदों की बंदिशे तोड़ते हुए पाकिस्तान से भारत आ पहुंची। लड़के ने भी हिम्मत दिखाते हुए लड़की को अपना जीवनसाथी बनाने का निर्णय लिया। दोनों ने शादी कर ली एवं बेंगलुरु में साथ रहने लगे। मगर अब दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। पुलिस ने लड़की को फर्जी रूप से भारत में घुसने एवं फेक दस्तावेज बनाकर यहां रहने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के साथ-साथ फर्जीवाड़े में उसका साथ देने वाले लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय मुलायम सिंह यादव मूल तौर पर यूपी का रहने वाला है। वह बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी HSR लेआउट में सुरक्षा कर्मी के रूप से नौकरी करता है। मुलायम अपना बहुत वक़्त गेमिंग ऐप लूडो खेलने में व्यतीत करता था। इस गेम के माध्यम से ही उसका संपर्क पाकिस्तान के हैदराबाद में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की इकरा जीवानी (iqra jeevani) से हुआ। दोनों में प्यार हो गया एवं उन्होंने आपस में शादी करने की योजना बनाई।

मुलायम के बोलने पर 19 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की सितंबर 2022 में नेपाल के काठमांडू से होते हुए भारत में दाखिल हो गई। लड़की एवं मुलायम दोनों ही बेंगलुरु के बेलंदूर पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में एक लेबर क्वार्टर में रहने लगे। हालांकि, उनका यह राज अधिक दिनों तक दुनिया से छिपा नहीं रह सका। पुलिस को इसकी खबर प्राप्त हुई तथा एक्शन लेते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, लड़के के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फर्जी तरीके से दस्तावेज बनवाने एवं फर्जी तरीके से शहर में रहने का मुकदमा दर्ज किया है।

भारतीय नौसेना में शामिल हुई INS वागीर

बिहार में बढ़ रहा जहरीली शराब का कहर, 5 लोगों की मौत कई अस्पताल में भर्ती

'चमत्कार दिखाने वाले जोशीमठ की धंसती जमीन रोककर दिखाएं', धीरेंद्र शास्त्री को शंकराचार्य की चुनौती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -