पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने माना पाकिस्तान करता है सीज़फायर का उल्लंघन
पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने माना पाकिस्तान करता है सीज़फायर का उल्लंघन
Share:

वाॅशिंगटन : भारत के लिए यह अच्छी ख़बर है कि पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने भारत की धरती पर घुसपैठ कर सीज़फायर का उल्लंघन करने की बात स्वीकार की है। जी हां, पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने हाल ही में यह दावा किया है कि भारत की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस तरह के सबूतों से यह बात साफ हो रही है कि पाकिस्तान द्वारा कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। हुसैन हक्कानी के इस बयान को भारत के लिए एक सबूत के तौर पर देखा जा सकता है। जिससे भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर पेश करने में आसानी होगी।

हाल ही में हुसैन हक्कानी ने वाॅशिंगटन की न्यूज़ एजेंसी को चर्चा में कहा कि इस बात का विचार करता हूं कि इस्लामाबाद के दावे की विपरित वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयासों और सीज़फायर का उल्लंघन करने की कार्रवाई सदैव पाकिस्तान की ओर से होती है। पाकिस्तान कश्मीर में निर्मित इस तरह की स्थितियों में परिवर्तन चाहता है लेकिन उसे यह विचार करना होगा कि 1965 का आॅपरेशन जिब्राॅल्टर और 1999 में करगिल में सीज़फायर का उल्लंघन क्या इससे वह कश्मीर मसले पर अपनी बात मनवा सका है।

क्या वह वर्तमान स्थितियों को बदल पाया है। आखिर इन कार्रवाईयों से उसे क्या मिलेगा। इससे भारत, पाकिस्तान और कश्मीर किसी का भी भला नहीं होगा। दोनों देशों के संबंध बेहतर होने जरूरी हैैं। बदलते दौर के लिए यह बेहद जरूरी है। उन्होंने कश्मीर मसले और अन्य मसलों को सुलझाने के लिए बातचीत को ही एकमात्र विकल्प कहा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -