सीमा पार से फिर फायरिंग, 7 घायल
सीमा पार से फिर फायरिंग, 7 घायल
Share:

पुंछ ​: पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन किया गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने गोलीबारी का जवाब दिया। मगर पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में लगभग 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। यह फायरिंग रविवार रात 11 बजे से की गई। फायरिंग अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि इस सेक्टर से पाकिस्तानी आतंकियों को घुसपैठ करवाने का प्रयास कर रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। यह घटनाक्रम पुंछ में हुआ। पाकिस्तानी सेना द्वारा 82 एमएम मोर्टार के साथ आरपीजी शेल्स दागे गए। इस दौरान यह कहा गया कि पुंछ में कृष्णा घाटी के सेक्टर में भी भारतीय सेना पर फायरिंग की गई और घुसपैठ करवाने के प्रयास किए गए।

सीमा पार से गोलीबारी की घटना ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के बीच डीजी बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स स्तरीय वार्ता होनी थी। पाकिस्तान हर वार्ता को विफल करने का प्रयास कर रहा है। जिससे वह आतंकवाद के मसले को टालता रहे। उल्लेखनीय है कि डीजी स्तरीय बैठक 9 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -