पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बन्दूक की नोक पर किया 14 वर्षीय नाबालिग का बलात्कार, दर्ज हुई FIR
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बन्दूक की नोक पर किया 14 वर्षीय नाबालिग का बलात्कार, दर्ज हुई FIR
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज़ यासिर शाह पर 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म करवाने का आरोप लगा है। टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय यासिर शाह के खिलाफ इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। 14 वर्षीय लड़की के दुष्कर्म  और प्रताड़ना में शामिल होने के इल्जाम उन पर लगे हैं। FIR में लड़की ने कहा है कि यासिर शाह के दोस्त फरहान ने न केवल बंदूक की नोंक पर उसका बलात्कार किया और प्रताड़ित किया, बल्कि इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

लड़की ने बताया कि, 'जब मैंने व्हाट्सएप्प पर यासिर शाह से संपर्क किया और उन्हें उनके दोस्त द्वारा की गई इस करतूत के बारे में जानकारी दी, तो उन्होंने मेरा मजाक बनाते हुए कहा कि उन्हें कम उम्र की लड़कियाँ काफी पसंद हैं।' इसके साथ ही यासिर शाह ने लड़की को धमकी दी कि यदि वो पुलिस के पास गई तो उसे इसका बुरा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यासिर शाह ने कहा कि वो एक प्रभावशाली शख्स हैं और कई उच्च-स्तरीय अधिकारियों को भी जानते हैं।

लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि यासिर शाह और उनके दोस्त फरहान मिल कर कई नाबालिग लड़कियों का दुष्कर्म कर चुके हैं और उनके वीडियोज भी बनाए हैं। ‘पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB)’ ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा कि मौजूदा अनुबंध में शामिल एक खिलाड़ी पर कुछ इल्जाम लगने का मामला उसके संज्ञान में आया है। PCB ने पूरी सूचनाएँ जुटा कर प्रतिक्रिया देने की बात कही है। पीड़िता 10वीं की स्टूडेंट है। यासिर शाह को वो पहले से जानती थी।

उसने बताया कि यासिर शाह के घर ही उसकी मुलाकात फरहान से हुई थी और फोन पर उससे बातचीत भी हुई थी। ट्यूशन से लौटते वक़्त फरहान उसे टैक्सी से कहीं ले गया। उसने लड़की का बलात्कार किया और किसी को बताने पर हत्या करने की धमकी दी। फरहान ने उसे ब्लैकमेल कर के दोबारा भी रेप किया। यासिर शाह ने ऑफर दिया कि वो लड़की को एक फ़्लैट भी देंगे और 18 की होने तक फरहान से निकाह तक उसका खर्च भी उठाएंगे। यासीर के इसी तरह से कई लड़कियों को जाल में फँसाने की बात सामने आई है।

चीनी पत्रकार ने शेयर किया इस खिलाड़ी का वीडियो, मिसिंग से पहले इस आयोजन में हुई थी शमिल

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में आ चुके है श्रीकांत

लिवरपूल ने न्यूकैसल यूनाइटेड को दी करारी मात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -