पाकिस्तानी कलाकार नहीं कर पाएंगे मुंबई में काम
पाकिस्तानी कलाकार नहीं कर पाएंगे मुंबई में काम
Share:

मुंबई : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की चित्रपट सेना ने मुंबई में पाकिस्तान के कलाकारों के रहने का विरोध किया था। इस दौरान चित्रपट सेना के नेता अमेय खोपकर ने पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने का 48 घंटे का समय दिया गया था।

जब संगठन ने मुंबई में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर जानकारी ली तो यह पाया गया कि मुंबई में कोई पाकिस्तानी कलाकार नहीं है। अमेय ने कहा कि जी नेटवर्क ने अपने चैनल पर पाकिस्तानी कलाकरों से संबंधित शो को बंद करने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय का स्वागत है।

उन्होंने चेतावनी दी कि मुंबई में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को कार्य करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई पाकिस्तानी कलाकार देश में काम कर रहा है तो वह 48 घंटे में देश छोड़ दे। यदि वे नहीं माने तो फिर जहां भी शूटिंग हो रही होग वहां उनके साथ अप्रिय घटना हो सकती है।

MNS की धमकी के बाद डरे पाक कलाकार...

पुलिस ने कलाकारों से कहा-आप चिंता न करें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -