हरियाणा में सैन्य अभ्यास करने आएगा पाकिस्तान.., क्या इससे सरहद पर कम होगा तनाव ?
हरियाणा में सैन्य अभ्यास करने आएगा पाकिस्तान.., क्या इससे सरहद पर कम होगा तनाव ?
Share:

चंडीगढ़: बॉर्डर और जम्मू कश्मीर पर जारी तनाव के बीच भारत और चीन जल्दी एक साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले सकते हैं। यही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि पाकिस्तान भी सुरक्षा से संबंधित एक अभ्यास में शामिल होने अक्टूबर में भारत आ सकता है। खबर है कि रूस में होने वाले वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास में भारत हिस्सा लेगा। इससे पहले तीनों देशों ने रूस में हुए जापद अभ्यास में भी भाग लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तहत भारत में अक्टूबर के आसपास अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी अभ्यास किया जा सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि हरियाणा के मनेसर में यह आयोजित हो सकता है। साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान के विदेश प्रवक्ता आसिम इफ्तिखार ने देश के अभ्यास शामिल होने के बारे में बताया है। खास बात है कि इस साल भारत SCO RATS यानी रीजनल एंटी टैरेरिज्म स्ट्रक्चर का नेतृत्व कर रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान, भारत, रूस और सेंट्रल एशियन रिपब्लिक्स (CARs) भी क्षेत्रीय व्यवस्था का हिस्सा हैं।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, 'चीन ने पुष्टि कर दी है कि उनके सैनिक वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। भारत का 75 सदस्यीय दल भी इसमें शामिल होने के लिए तैयार हैं और एक बार तारीख पक्की होने के बाद वह व्लादिवोस्तोक के लिए रवाना हो जाएगा।' वोस्तोक प्रैक्टिस 30 अगस्त से 5 सितंबर के बीच हो सकती है, जिसमें बेलारूस, मंगोलिया और तजिकिस्तान हिस्सा लेंगे।

'तिरंगा यात्रा' में किसने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे ? वीडियो आया सामने, यूपी पुलिस लेगी एक्शन

अजमेर दरगाह हटाएगी मोदी सरकार, मुस्लिमों को निकालेंगे देश के बाहर.., क्या आपने देखी ये ख़बरें ?

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ रही आबादी देश के लिए ख़तरा, अमित शाह हुए अलर्ट, होगा बड़ा एक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -