पाक PM ने दी भारत को धमकी
पाक PM ने दी भारत को धमकी
Share:

न्यूयॉर्क। भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तो पाकिस्तान पर कई बार लगे हैं, मगर इस बार पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों से हमला करने की धमकी ही दे डाली है। पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने कहा कि,भारत के कोल्ड स्टार्ट डाॅक्ट्रीन का हम छोटे परमाणु हथियारों से सामना करेंगे। हमने इस तरह के हथियार तैयार कर लिए हैं।

अब्बासी ने कहा कि, पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम सुरक्षित है। हमारे परमाणु क्षेत्र भी महफूज हैं। न्यूक्लियर कमांड अथाॅरिटी इन परमाणु क्षेत्रों को सुरक्षित रखने में कार्यरत है। हमारी परमाणु शक्ति को हम किस तरह से संभाल सकते हैं, यह हम जानते हैं। उन्होंने कहा कि, बीते 15 वर्ष में हमें आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई लड़ना होगी।

पाकिस्तान ने इस बात की, आलोचना की है कि, अमेरिका अफगानिस्तान में भारत के लिए किसी बड़ी भूमिका के लिए, भारत का समर्थन कर रहा है। इस मामले में पाकिस्तान के विदेश सचिव तहमीना जांजुआ ने कहा कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यूएन के सम्मेलन से अलग हटकर अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से भेंट की। जिसमें उन्होंने कहा कि, अमेरिका अफगानिस्तान को लेकर भारत की भूमिका की बात कर रहा है। यह चिंताजनक है।

रोहिंग्या मुसलमानों को तैयार करने का काम करता था ISI एजेंट

इवांका ट्रंप ने की सुषमा स्वराज की तारीफ

अब आतंकी संभालेंगे पाकिस्तान की सत्ता

अब फिल्म में तब्दील होगा "सर्जिकल स्ट्राइक"

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -