कश्मीर मुद्दे को UN में उठाएगा पाकिस्तान
कश्मीर मुद्दे को UN में उठाएगा पाकिस्तान
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान एक बार फिर भारत के कश्मीर को लेकर चुपके से चर्चा करने का मन बना रहा है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि इस बार फिर पाकिस्तान यूएन के माध्यम से कश्मीर का रास्ता तय करना चाहता है लेकिन यह रास्ता भी आसान नहीं है। उल्लेखनीय है कि पहले ही यह बात सामने आ चुकी है कि पाकिस्तान को यूएन में इस मामले में समर्थन प्राप्त नहीं है। मगर संयुक्त राष्ट्र महासभा के आने वाले सत्र में कश्मीर और पाकिस्तान में भारत के हस्तक्षेप का मसला उठाया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर कश्मीर का मसला सामने रखेंगे। इस दौरान इस माह के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंतिम सत्र में शरीफ की न्यूयाॅर्क यात्रा के तहत विभिन्न मसलों को उठाया जा सकता है। 

मिली जानकारी के अनुसार सरताज अजीज द्वारा कहा गया कि पाकिस्तान द्वारा देश में भारत के दखल पर डोजियार तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर पाकिस्तान द्वारा भारत को ही पाकिस्तानी सीमा में फायरिंग का दोषी माना गया है। कहा गया कि भारत की ओर से पाकिस्तान के विरूद्ध कार्य किया जा रहा है, हालांकि इसे पहले ही नकार दिया गया है। वास्तविकता को सामने रखने के बाद से ही पाकिस्तान वार्ता प्रक्रिया से ही बच रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -