पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर पर शांतिवार्ता का राग
पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर पर शांतिवार्ता का राग
Share:

न्यूयाॅर्क : तमाम दावों और प्रतिदावों के बाद भी पाकिस्तान लगातार कश्मीर मसले का राग अलाप रहा है। कश्मीर को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज द्वारा कहा गया कि उनका देश कश्मीर के मसले पर शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। वह शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान रेडियो की सूचना के अनुसार कश्मीर मसले पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें कश्मीर पर जमकर विवाद हुआ। पाकिस्तान की स्थिति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विभिन्न प्रस्तावों से जुड़ी है।

यही नहीं पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर कहा गया कि राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन दिया गया है। मामले में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान किसी भी स्तर पर भारत के साथ वार्ता के लिए प्रतिबद्ध हो गया है। मामले में यह भी कहा गया है कि आॅर्गेनाईजेशन आॅफ इस्लामिक को  आॅपरेशन द्वारा कश्मीर के लोगों को पूर्ण समर्थन प्रदान किया गया।

दरअसल विदेश मंत्रियों की बैठक न्यूयाॅर्क में आयोजित की गई। यही नहीं सरकारी प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक आयोजित की गई जिसे लेकर वे न्यूयाॅर्क पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि शांतिपूर्ण चर्चा की बात करने वाला पाकिस्तान रूस के उफा में आयोजित की गई शिखर वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चर्चा के प्रयास भारत की ओर से किए गए तो पाकिस्तान ने सीमा पार से गोलीबारी कर उसमें गतिरोध पैदा करने का प्रयास किया। जिसके कारण भारत ने वार्ता प्रक्रिया रद्द कर दी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -