शांतिपूर्ण रिश्ते चाहता है परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान
शांतिपूर्ण रिश्ते चाहता है परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर खुद को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बताया गया है। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति राष्ट्र है पाकिस्तान अपने पड़ोसी राष्ट्रों के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान स्वयं की संप्रभुता का सम्मान करता है। सेना देश की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति मममून हुसैन ने जरब-ए-अज्ब अभियान का उल्लेख किया।

जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है और शांति के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं दुश्मन के विरूद्ध किस तरह की साजिश की जा सकती है यह हमें सोचना होगा। पाकिस्तान के विरूद्ध जिस तरह की साजिशें रची जा रही हैं उससे वह वाकिफ है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान कई बार भारत पर ही सीमा पार से गोलीबारी करने का आरोप लगा चुका है। इस दौरान पाकिस्तान द्वारा अप्रत्यक्ष धमकी भी दी जाती है और खुद के परमाणु शक्ति संपन्न होने की बात भी की जाती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -