2020 में पाक ने 5 हजार से ज्यादा बार तोड़ा संघर्षविराम, हर दिन दागे औसत 15 गोले
2020 में पाक ने 5 हजार से ज्यादा बार तोड़ा संघर्षविराम, हर दिन दागे औसत 15 गोले
Share:

नई दिल्ली: पाकिस्तानी फ़ौज ने जम्मू कश्मीर में 814 किमी लंबी नियंत्रण रेखा (LoC) तथा 264 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वर्ष 2020 में प्रतिदिन औसतन 15 बार गोलों की बरसात की है। इसके बाद भी सीमाओं पर संघर्ष विराम को लागू करने की विवशता को भारतीय सेना ढो रही है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020 में पाक सेना द्वारा 5246 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है।

26 नवम्बर 2003 को जम्मू कश्मीर की पाकिस्तान से सटी वैश्विक सीमा व LoC पर सीजफायर लागू करने का समझौता तो हुआ पर वह अब समाप्ति के कगार पर है। सेना कहती है कि हर साल पाक सेना सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में इजाफा करते हुए भारतीय पक्ष को मजबूर कर रही है कि वह भी उसी की भाषा में जवाब दे। सेना की नार्दन कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने सेना दिवस पर प्रेस वालों से बात करते हुए कहा कि पाक आर्मी ने वर्ष 2019 में भी 3824 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था।

जोशी ने आगे कहा कि गत वर्ष किए जाने वाला सीजफायर उल्लंघन 17 सालों में सबसे अधिक था। उनके अनुसार, वर्ष 2019 में भी औसतन पाक सेना ने हर दिन 10 बार गोले व गोलियां बरसाईं जिनका मुंहतोड़ जवाब दिया गया, जिस वजह से दोनों ओर सैन्य व असैन्य क्षति उठानी पड़ी है।

फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, मित्र मलेशिया ने जब्त किया PIA का विमान

किसान आंदोलन के बीच IMF का बड़ा बयान, कृषि कानूनों के समर्थन में कही ये बात

UGC ने अंतर्राष्ट्रीय मामलों के लिए कार्यालय कर सकते है स्थापित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -