पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्षविराम, केरी सेक्टर में की फायरिंग
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्षविराम, केरी सेक्टर में की फायरिंग
Share:

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान अब सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। खबर है कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में एक बार फिर गोलीबारी की है। ताजा जानकारी के अनुसार, राजौरी जिले में एलओसी से सटे केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलीबारी की है।

इस सेक्टर में पाकिस्तान बीती रात से रुक रुककर गोलीबारी कर रहा है। एहतियात के तौर पर केरी सेक्टर में बॉर्डर के आसपास के 3 से 4 प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इंडियन आर्मी ने भी पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उल्लेखनीय है कि गड़बड़ी फैलाने की फिराक में लगा पाकिस्तान जब आतंकी गतिविधियों में विफल हुआ तो अब उसने सेना के माध्यम से भारतीय सीमा के रिहायशी इलाकों निशाना बनाने पर उतर आया है। 

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार कुछ न कुछ पैंतरे आज़माए जा रहा है। एक तरफ पाकिस्तान पूरी दुनिया में कश्मीर मुद्दे को लेकर अन्य देशों से मदद मांग रहा है। वहीं सीमा पर भी बार बार सीजफायर का उल्लंघन कर घाटी का माहौल बिगड़ने का प्रयास कर रहा है।

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रियल स्टेट उद्योग को दी राहत, किया यह ऐलान

अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेशव्यापी अभियान का आगाज करेंगी वित्त मंत्री

2008 से भी बड़ी मंदी आने की आहट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -