सीमा पर गोलीबारी 8 लोग मारे गए
सीमा पर गोलीबारी 8 लोग मारे गए
Share:

श्रीनगर: पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। हालात ये है कि दीपावली के पर्व पर भी पाकिस्तान ने सौहार्द को भूला दिया। जिस देश से भारत स्वाधीनता दिवस और अन्य खुशियों के अवसरों पर मिठाईयों का आदान - प्रदान किया करता आया है वही देश भारतीय सैनिकों के सीनों को छलनी कर रहा है मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन किया। इस दौरान भारत के सांबा, नौशेरा, राजौरी, पुंछ, अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक लड़की सहित 8 लोग मारे गए।

जबकि 11 लोग घायल हो गए। हालात ये हैं कि पाकिस्तान की ओर से रहरहकर हैवी फायर किया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर उल्लंघन को लेकर सेना के प्रवक्ता मनीष मेहता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की ओर से जो गोलीबारी की गई है उसमें सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है पाकिस्तान ने नौशेरा में मोर्टार के गोले दागे हैं। यहां पाकिस्तान कुछ - कुछ देर में फायरिंग कर रहा है।

इतना ही नहीं सांबा में गोलीबारी से एक लड़की की मौत हो गई। यहां के रामगढ़ में फायरिंग से 2 लड़के मारे गए। जबकि 8 लोग घायल हो गए। दूसरी ओर 3 घायलों को आरएस पुरा में भर्ती करवा दिया गया है। गौरतलब है कि तड़के 5 बजे अंधेरे का लाभ लेते हुए पाकिस्तान ने राजौरी सेक्टर में फायरिंग की। दूसरी ओर सांबा में प्रातः 6.30 बजे से फायर किए गए। पाकिस्तान की ओर से हैवी फायर हो रहा है।

जम्मू - कश्मीर के बांदीपुरा में अधखुला ग्राम में भी फायरिंग हो रही है। गोलीबारी में दो महिलाऐं घायल हो गईं जबकि एक जवान शहीद हो गया गौरतलब है कि 10 दिनों से हो रही गोलीबारी में भारत के 7 जवान शहीद हो गए। सेना को माछिल, बालाकोट, सांबा, राजौरी सेक्टर्स में भी हैवी फायर का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि माछिल में सेना के मनदीप सिंह को पाकिस्तान की गोलीबारी में शहदादत मिली थीपाकिस्तान ने मनदीप के शव के साथ दुव्र्यवहार किया था। पाकिस्तान की फायरिंग में भारत को कई जवान खोने पड़े हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -