जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पूँछ सेक्टर में की गोलीबारी
जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पूँछ सेक्टर में की गोलीबारी
Share:

श्रीनगर: पाकिस्तान बॉर्डर पर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। हालांकि, इंडियन आर्मी ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार को बॉर्डर पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

गुरुवार दोपहर 11.30 बजे पाकिस्तान की तरफ से पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में मोर्टार दागे गए थे। इस दौरान छोटे हथियारों से भी फायरिंग की गई थी। बुधवार को भी राजौरी जिले में बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान ने मोर्टार दागे थे, जिसका भारत की ओर से तत्काल करारा जवाब दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में शाम लगभग 3.45 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। 

पाकिस्तान ने सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार दागकर सीजफायर का उल्लंघन किया। आपको बता दें कि अगस्त के पहले दो सप्ताह में गिरावट के बाद सीजफायर उल्लंघन में बढ़ोतरी देखी गई है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इस वर्ष जुलाई में सबसे अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ था। दरअसल, भारत सरकार द्वारा घाटी से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाक बौखलाया हुआ है और लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

संकट में एयरइंडिया, इन दो अतिरिक्त एयरपोर्ट पर तेल कंपनियां रोक सकती है ईंधन की सप्लाई

गिकती अर्थव्यवस्था को लेकर मनमोहन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

अब किचन पर भी पड़ा महंगाई का असर, LPG गैस सिलेंडरों की कीमतें बढ़ीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -