4 दिनों में 50 से अधिक भारतीय मछुवारों को उठा ले गया पाक, 9 बोट भी कर ली जब्त
4 दिनों में 50 से अधिक भारतीय मछुवारों को उठा ले गया पाक, 9 बोट भी कर ली जब्त
Share:

पोरबंदर: अरब सागर में मछली पकड़ते हुए भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की मरीन सिक्योरटी एजेंसी आए दिन अगवा कर रही है। केवल 4 दिनों में ही 51 मछुआरों का अपहरण कर लिया गया है। इसके साथ ही उनकी 9 बोट भी पाक के लोग जब्त कर ले गए। वेलेंटाइन डे शुक्रवार से लेकर गत सोमवार तक, 50 से अधिक भारतीयों को पाकिस्तानियों ने समुद्र में बंधक बनाकर अपहरण किया गया है।

नेशनल फिशरमैन फॉरम के मनीष लोढ़ारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, गुजरात से लगी अरब सागर की खाड़ी में भारतीय मछुआरों के अपहरण की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गई हैं। गुजरात के कई मछुआरों को पाकिस्तान की मरीन सिक्योरटी एजेंसी के जवानों द्वारा अपहरण कर ले जाय जा चुका हैं, उनमें से कई मछुआरे जखौ बंदरगाह के पास ही मछली पकड़ने के लिए गए थे।

मनीष लोढ़ारी ने कहा है कि राज्य के सैकड़ों मछुआरे अरब सागर की खाड़ी में मछली पकड़ने के लिए रोज जाते हैं और उन्हें पाकिस्तानी जवान जखौ बंदरगाह के पास से उन्हें जबरन उठा ले जाते हैं। इस वर्ष भारतीय मछुआरों के अपहरण का पहला मामला 14 फरवरी को सामने आया था और उस दौरान 4 बोट में सवार 22 भारतीय मछुआरों को अगवा किया गया था। 

नीलामी से पहले एयर इंडिया ने कर दिया ऐसा काम, पीएम मोदी भी बोल उठे - वाह !

Sukanya Samriddhi Yojana: जानिये इस स्कीम में निवेश करने का तरीका, कैसे है मुनाफे का सौदा

Gold Rate Today: सोने की कीमत में आयी बढ़ोतरी, चांदी के दाम में उछाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -