पाकिस्तान खरीदेगा चीन से 8 पनडुब्बियां
पाकिस्तान खरीदेगा चीन से 8 पनडुब्बियां
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान चीन से करीब 8 लड़ाकू पनडुब्बियां खरीदेगा। दरअसल चीन के लिए यह एक बड़ा हथियार निर्यात समझौता माना गया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ी की पनडुब्बी कार्यक्रम के मुख्य और वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों ने रक्षा मसलों पर नेशनल एसेंबली की स्थायी समिति को 26 अगस्त को इस तरह के सौदे की जानकारी प्रदान की है। इस तरह का सौदा करीब 4 से 5 अरब डाॅलर की हो सकती है।

दरअसल समिति सदस्यों को नौसेना के अधिकारियों द्वारा जो बयान जाहिर किए गए हैं। उसमें कहा गया है कि आने वाली पीढ़ी की पनडुब्बियां भी बढ़ रही हैं। अप्रैल माह में पाकिस्तान नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने घोषणा की थी कि कराची शिपयार्ड और इंजीनियरिंग वक्र्स द्वारा 8 पनडुब्बियों में 4 को खरीदने के लिए अनुबंध तय कर दिया। इन पनडुब्बियों को इंडीपेंडेंट प्रोपल्शन प्रणालियों से जोड़ा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान का साथी कहे जाने वाले चीन ने पाकिस्तान को कम ब्याज पर परियोजना हेतु दीर्घकालीन ऋण दिए जाने की संभावना पर बात की है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पाकिस्तानी नौसेना को चीन ने पनडुब्बियों की आपूर्ति करने का प्रयास कर रहा है।

पाकिस्तान को पनडुब्बियां दिए जाने की बात तब आई है जब भारत में स्काॅर्पिन पनडुब्बियों को लेकर चर्चा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि स्काॅर्पीन को फ्रांस की कंपनी डीसीएनएस ने डिजाईन किया। इनकी लागत करीब 3.5 अरब डाॅलर बताई गई है। मगर इस मामले में कुछ जानकारी लिक होने के बाद यह सौदा उलझ गया है।

चाइना के इस अनोखे गांव के बारे में जानकार दंग रह जाएंगे आप

खजुराहो में आठवां ब्रिक्स सम्मेलन गुरुवार से शुरू, चीन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन मंत्री होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -