करतारपुर साहिब के लिए पाक ने शुरू की वीजा प्रक्रिया, 28 अक्टूबर से शुरू होगा नगर कीर्तन
करतारपुर साहिब के लिए पाक ने शुरू की वीजा प्रक्रिया, 28 अक्टूबर से शुरू होगा नगर कीर्तन
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान दूतावास ने उन भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी करना आरंभ कर दिया है, जो 28 अक्टूबर से करतारपुर साहिब तक जाने वाले नगर कीर्तन में शरीक होना चाहते हैं। 28 अक्टूबर को ये नगर कीर्तन दिल्ली से शुरू होकर 31 अक्तूबर को गुरुद्वारा ननकाना साहिब भी पहुंचेगा। पाक में वाघा बॉर्डर पर पहुंचने पर नगर कीर्तन का स्वागत पाकिस्तान पंजाब के सीएम उस्मान बुजदार, पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर, धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री पीर नूरुल हक कादरी और अन्य संघीय व प्रांतीय मंत्रियों के समूह द्वारा किया जाएगा। 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने इस बात की पुष्टि की है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने नगर कीर्तन के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नगर कीर्तन के लिए कुछ 1500 सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किए जाएंगे। वीजा के लिए अधिकांश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सरना के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने उन्हें वर्ष 2018 में नगर कीर्तन की इजाजत दे दी थी।

नगर कीर्तन से पहले उनके दो डेलिगेशन पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे। पहला डेलिगेशन 20 सितंबर को और दूसरा 2 अक्टूबर को पाकिस्तान दौरे पर जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडलों को एक हफ्ते का वीजा दिया जाएगा। वहीं सिख श्रद्धालुओं को 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक का वीजा दिया जाएगा।

स्विट्ज़रलैंड में ख़राब हुआ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विमान, तीन घंटे रुकी रही उड़ान

सऊदी अरब: अरामको तेल कंपनी पर हमले से मचा हड़कंप, दुनियाभर में बढ़ी तेल की कीमतें

World Ozone Day 2019 : क्यों मनाया जाता है यह दिवस, जानिए इसका इतिहास ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -