पाकिस्तान ने किया 86 मछुआरों को रिहा
पाकिस्तान ने किया 86 मछुआरों को रिहा
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की ओर गलती से मछली पकड़ने के प्रयास में चले गए भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। मगर पाकिस्तान ने 86 मछुआरों को रविवार को आज़ाद कर दिया। हालांकि अभी तक भारत के अधिकारियों को इनकी सुपुर्दगी नहीं हुई है। ये मछुआरे आज भारत को सौंपे जाऐंगे। इसके पूर्व ये मछुआरे पाकिस्तान के कराची की मलीर जेल में रखे गए थे।

मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। पाकिस्तान और भारत नियमिततौर पर निगरानी रखते हैं ऐसे में वे  जल सीमा पार करने वाले मछुआरों को पकड़ते हैं। इसके कारण मछुआरों के कल्याण हेतु बनाए गए समूहों द्वारा कहा गया है कि दोनों ही देशों के मध्य समुद्री सीमा निश्चित नहीं की गई है।

मछुआरे मछली पकड़ने के प्रयास में अन्य देशों की सीमाओं में चले जाते हैं, जहां इन्हें पकड़ लिया जाता है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार सद्भावना के प्रयास किए गए। उल्लेखनीय है कि करीब ढाई साल की सजा काट चुके एक अन्य कैदी को भी इन मछुआरों के साथ पकड़ा जा चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -