पाकिस्तान को कोसा, बहादुरी को किया सलाम
पाकिस्तान को कोसा, बहादुरी को किया सलाम
Share:

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों को बधाई देते हुये पाकिस्तान को कोसा है। सिंह ने सेना के जवानों की बहादुरी को सलाम किया और कहा कि जवानों के भरोसे देश की सुरक्षा है और उन्हीं के कारण हम दीपावली का त्योहार मना रहे है।

गृह मंत्री सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिये लताड़ भी लगाई है और कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।दीपावली के अवसर पर उन्होंने भारतीय जवानों की तारीफ की और कहा कि हमारे जवान सीमा पार से होने वाली गोलीबारी का जवाब दे रहे है तथा देश की सुरक्षा करने के लिये हमारे जवान संकल्पित है।

राजनाथ ने पाकिस्तान को यह चेतावनी दी है कि वह सीज फायर का उल्लंघन करना बंद करें। राजनाथ ने आतंकवाद को भस्मासुर करार दिया। गौरतलब है कि इसके पहले भी राजनाथ सिंह पाकिस्तान को आड़े हाथ ले चुके है। उन्होंने कहा कि भारत किसी के आगे झुकने वाला नहीं है।

बहरीन में राजनाथ करेंगे पाक की असलियत उजागर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -