पाकिस्तान ने उठाए भारत के परमाणु कार्यक्रम पर सवाल
पाकिस्तान ने उठाए भारत के परमाणु कार्यक्रम पर सवाल
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान द्वारा भारत के परमाणु कार्यक्रम की आलोचना की गई है। पाकिस्तान ने विरोध करते हुए कहा है कि भारत के इस तरह के कार्यक्रम से हिंद महासागर में परमाणु अस्त्र की होड़ बढ़ सकती है। यही नहीं शक्ति संतुलन भी बिगड़ सकता है।

इस मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रक्षा सलाहकार सरताज अजीज द्वारा कहा गया है कि भारत पारंपरिक, परमाणु और मिसाईल कार्यक्रम को अंजाम दे रहा है इससे हिंद महासागर में परमाणु अस्त्रों के परीक्षण में बढ़त होगी।

यही नहीं उन्होंने कहा कि भारत द्वारा बैलिस्टिक मिसाईल रक्षा तंत्र और परमाणु चालिक पनडुब्बियों का विकास दक्षिण एशिया में सामरिक संतुलन को बिगाड़ेगा। हिंद महासागर के करीब 32 देशों की समुद्री सुरक्षा पर इसका असर होगा।

सरताज अजीज ने कहा कि एंटी बैलिस्टिक मिसाईल सिस्टम का विकास भारत को सुरक्षा का फर्जी बोध भी करवाएगा। इससे उनकी जटिलताऐं भी बढ़ जाऐंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -