UN में भारत के आरोपों से बौखलाया आतंकी देश पाकिस्तान!
UN में भारत के आरोपों से बौखलाया आतंकी देश पाकिस्तान!
Share:

नईदिल्ली। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की आलोचना करने के बाद, पाकिस्तान के हुक्मरानों में बौखलाहट नज़र आ रही है। पाकिस्तान ने अपने राईट टू रिप्लाय का उपयोग तो किया है, लेकिन उसकी बौखलाहट उसके जवाब में झलक गई। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने भारत पर ही आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने यूएन में कश्मीर का मसला उठाते हुए कहा था कि, कश्मीर एक विवादित विषय और क्षेत्र है।

इसे भारत का क्षेत्र नहीं माना जा सकता है। उल्लेखनीय है कि, पाकिस्तान इस मामले में तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की बात करता रहा है। पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने भारत पर आरोप लगाया और कहा कि, भारत इस मामले में झूठ कह रहा है। उन्होंने कश्मीरियों पर भारत सरकार के आदेश से सुरक्षा बलों द्वारा पैलेट गन उपयोग करने का विरोध किया। हालांकि भारत सदैव इस मामले को स्वयं का आन्तरिक मामला कहता रहा है और यह आरोप लगाता रहा है कि जम्मू कश्मीर में फैलाई जाने वाली हिंसा और अराजकता पाकिस्तान की शह पर बढ़ रही है।

उल्लेखनीय है कि, भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूएन में भारत का पक्ष रखते हुए कहा था कि दोनों देश एक साथ स्वाधीन हुए। भारत ने एम्स, आईआईटी जैसे उन्नत संस्थान स्थापित किए, विश्व को भारत से वैज्ञानिक व चिकित्सक मिले लेकिन पाकिस्तान ने लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठन तैयार किए। आतंकी देश के तौर पर पाकिस्तान की पहचान बनी।

UN में सुषमा का पाकिस्तान पर वार- भारत ने दिए वैज्ञानिक, पाकिस्तान ने आतंकवादी

सुषमा स्वराज के भाषण की पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

संयुक्‍त राष्‍ट्र में आतंकवाद के खिलाफ 'सुषमा स्वराज' की जबरदस्त दहाड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -