पाकिस्तान की इन परियोजनाओं के खिलाफ उपज रहा भारी आक्रोश
पाकिस्तान की इन परियोजनाओं के खिलाफ उपज रहा भारी आक्रोश
Share:

मुजफ्फराबाद : गुलाम कश्मीर में हो रहे अंधाधुन निर्माण कार्यो को लेकर स्थानीय लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश उपज रहा है। नीलम और झेलम नदी पर बन रहीं परियोजनाओं के विरोध में लोगों ने बुधवार को मुजफ्फराबाद की सड़कों पर उतरकर अपने गुस्से का इजहार भी किया। वही विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने इन परियोजनाओं को तत्काल बंद करने की मांग की है।

प्राकृतिक संसाधनों का भी हो रहा दोहन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के सामने मांग रखी कि वे क्षेत्र में किसी नई परियोजना को मंजूरी देने से परहेज करें। वही लोगों का आरोप है कि गुलाम कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाला पाकिस्तान क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुन दोहन कर रहा है। वह नीलम और झेलम जैसी नदियों पर बड़े बांध और पनबिजली परियोजनाओं का निर्माण कर रहा है। 

साथ ही स्थानित नागरिको की माने तो जल संकट से जूझ रहे गुलाम कश्मीर में नीलम नदी पर बन रही एक परियोजना से पानी की समस्या और गंभीर हो सकती है। वही क्षेत्र में विकास की आड़ में शुरू की गई इन परियोजनाओं के चलते बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। बहुतों को दूसरी जगहों पर पलायन करना पड़ा है।

जापान के वैज्ञानिकों ने इन ग्रहों पर भी देखा पानी का प्रमाण

ब्रिटिश करने जा रहा है वीजा प्रणाली में बड़ा बदलाव

कनाडा में अब ज्यादा शराब पीना पड़ सकता है भारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -