पाकिस्तान : आर्मी के खिलाफ लिखना पड़ा महंगा, पत्रकार के खिलाफ वारंट जारी
पाकिस्तान : आर्मी के खिलाफ लिखना पड़ा महंगा, पत्रकार के खिलाफ वारंट जारी
Share:

इस्लामाबाद। एक तरफ तो पकिस्तान दुनिया भर में अपने देश की आम जनता  के साथ-साथ मीडिया को भी अपने विचार रखने की स्वतंत्रता की आजादी देने की शेखियां बघारता है तो वही दूसरी तरफ इस देश से कुछ ऐसी ख़बरें भी सामने आते रहती है जो पाक सरकार के इन दावों के बिलकुल उलट होती है। इसी कड़ी में पाकिस्तान से हाल ही में एक खबर और आई है जिसके मुताबिक यहाँ के एक मशहूर पत्रकार के खिलाफ सिर्फ इसलिए वारंट जारी कर दिया गया क्योकिं उसने पाकिस्तान की आर्मी के खिलाफ एक खबर लिख दी थी। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे को उठा सकता है पाकिस्तान : भारत

 

दरअसल पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार और पाकिस्तानी अखबार डॉन के असिस्टेंट एडिटर सायरिल अल्मीडा ने कुछ समय पहले ही पाक आर्मी के खिलाफ एक लेख लिख दिया था। इसके बाद आर्मी ने इस आर्टिकल और सायरिल का काफी विरोध किया था और साथ ही उनपर यह आरोप भी लगाया था कि उन्होंने अपने लेख से पाकिस्तानी सेना की संवेदनशील जानकारी को लीक किया है। 

लाइव एंकरिंग के दौरान एंकर ने किये अश्लील इशारे वीडियो हुआ वायरल

 

पाक सेना के इस आरोप के बाद पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने पत्रकार एडिटर सायरिल अल्मीडा के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने उन्हें नो-फ्लाइ लिस्ट में  भी डालने का आग्रह किया, ताकि वो देश से बाहर न जा सकें। आपको बता दें कि इस लिस्ट में जिसका भी नाम  शामिल किया जाता है उसे देश में कही पर भी उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाती है। उल्लेखीनय है कि अल्मीडा पर देशद्रोह का केस चल रहा है। 


खबरें और भी 

एशिया कप 2018: 2014 जैसे ही हैं हालात, क्या आज इतिहास बदल पाएगा अफ़ग़ानिस्तान ?

जन्मदिन विशेष: 'टर्बनेटर' बेदी की क्रिकेट वाली यादें

कंगाल पाकिस्तान, बांध बनाने के लिए चंदा उगा रही सेना और अदालत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -