पाकिस्तान कर रहा DG स्तरीय वार्ता रद्द करने का प्रयास
पाकिस्तान कर रहा DG स्तरीय वार्ता रद्द करने का प्रयास
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता रद्द हो जाने के बाद अब पाकिस्तान भारतीय सीमा सुरक्षा बल के डीजी और पाकिस्तान रेंजर्स स्तरीय चर्चा को भी नाकाम करने की साजिशों में लगा है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान इसे रद्द करने के लिए सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है। भारत पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता को रद्द कर चुका है अब डीजी स्तरीय वार्ता भी पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग से रद्द हो सकती है।

9 सितंबर से यह वार्ता प्रारंभ होने वाली है जो कि 13 सितंबर तक चलेगी। मगर इसके पहले भारत की सीमा पर हैवी फायर किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान रेंजर्स महजानिदेशक पंजाब मेजर जनरल उमर फारूक बुरकी अपने 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ भारत में आने वाले हैं। भारत की ओर से उनके साथ सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख देवेंद्र कुमार पाठक और उनके प्रतिनिधिमंडल द्वारा भेंट की जाएगी। ऐसे में दोनों ही अधिकारी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे। पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी किए जाने और बीएसएफ द्वारा सफेद झंडा लहराए जाने के बाद गोलीबारी रोकने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

दरअसल जब भी बीएसएफ सफेद ध्वज फहराता है तो पाकिस्तान गोलीबारी रोक देता है। इस दौरान सीमा पर भारतीय पक्ष के सैनिकों द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग न करने की बात भी की गई है। दूसरी ओर मानव रहित यान द्वारा वायु क्षेत्र का उल्लंघन जारी रखने के मसले को भी शामिल किया गया है। जिसमें कहा गया कि सीमा क्षेत्र में मानवरहित वायु यान से निगरानी की जाती है। यही नहीं भारत सीमा पर होने वाली अधोसंरचनात्मक गतिविधियों पर भी पाकिस्तान से सवाल करेगा और गोलीबारी के साथ तस्करी की बात पर भी पाकिस्तान से जवाब तलब किया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -