पाकिस्तान को भारत से नहीं आंतरिक हालात से है खतरा
पाकिस्तान को भारत से नहीं आंतरिक हालात से है खतरा
Share:

इस्लामाबाद ​: लोकप्रिय लेखक क्रिस्टोफे जैफरेलाॅट की पुस्तक पाकिस्तान ऐट द क्राॅसरोड्स इन दिनों चर्चाओं में है। दरअसल यह पुस्तक पाकिस्तान के राजनीतिक, आर्थिक हालातों को लेकर लोगों का ध्यान खींचती है। इस पुस्तक में पाकिस्तान के नेताओं और सैन्य शासकों की रणनीति का भी उल्लेख है। बलूचिस्तान और कराची में होने वाले नस्लभेदी संघर्षों का भी इस पुस्तक में उल्लेख है।

इस पुस्तक में यह बात भी शामिल की गई है कि पाकिस्तान को खतरा भारत से नहीं है बल्कि उसकी आंतरिक स्थिति ही उसके लिए परेशानी बनी हुई है। दरअसल पाकिस्तान की नीतियों के कारण उसके हालात जटिल बन गए हैं। पाकिस्तान के नेताओं में इस बात की धारणा बन रही है कि पाकिस्तान की सुरक्षा भारत से मुश्किल में नहीं है। इस किताब में पाकिस्तान की आंतरिक और बाहरी शक्तियों का मुकाबला करने में सक्षम है या नहीं इस बारे में भी बताया गया है।

चीन का लेकर भी इस पुस्तक में जानकारी दी गई है। इसमें यह लिखा गया है कि पाकिस्तान और चीन ने आपसी समझौता किया है। चीन द्वारा पाकिस्तान को हथियार दिए गए। यह भी कहा गया कि आर्थिक चुनौतियां, विदेशी शक्तियों से मिलने वाली आर्थिक सहायता और पाकिस्तान के भारत, चीन ईरान और सऊदी अरब के साथ संबंधों का विश्लेषण किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -