पाकिस्तान मना रहा 1965 के भारत-पाक युद्ध का जश्न
पाकिस्तान मना रहा 1965 के भारत-पाक युद्ध का जश्न
Share:

इस्लामाबाद : वर्ष 1965 में हुए भारत और पाकिस्तान के युद्ध को लेकर पाकिस्तान में उत्सव मनाया जा रहा है। दरअसल इस युद्ध की वर्षगांठ पर पाकिस्तानी सेना जश्न में डूबी हुई है। पाकिस्तान की सेना 31 गन सैल्यूट के साथ ही डिफेंस डे सेलिब्रेशन में लगी रही, इस दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा कि देश की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी है। भारत ने करीब 50 वर्ष पहले चुपके से हमला कर दिया था लेकिन पाकिस्तान ने इसका करारा जवाब दिया। इस दिवस को लेकर पाकिस्तान में जश्न मनाया गया।

दरअसल कराची में मोहम्मद जिन्ना पर तैयार किए गए संग्रहालय में पाकिस्तानी सेना के जवानों ने परेड की। इस दौरान देशभर की मस्जिदों में इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के लिए फातिहा के साथ दुआ पढ़ी गई। पाकिस्तान में युद्ध वीरों को प्रातः 9.29 बजे 1 मिनट का मौन रखा गया। पाकिस्तान की ओर से युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पाकिस्तान के टेलीविजन और रेडियो पर इस दिन को लेकर कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया। दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार और जनरल हेडक्वार्टस के द्वारा रावलपिंडी में समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहीदों का सम्मान किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -