पाकिस्तान आतंकी देश, उसे अलग - थलग किया जाना चाहिए
पाकिस्तान आतंकी देश, उसे अलग - थलग किया जाना चाहिए
Share:

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों के हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक आतंक समर्थित देश है। वह एक आतंकी देश है। उसे पहचानकर अलग - थलग किया जाना चाहिए।

इतना ही नहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू - कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के ब्रिगेड क्षेत्र में होने वाले हमले को लेकर आपात बैठक बुलाई। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य में अशांति होने से रूस और अमेरिका का दौरा स्थगित कर दिया।

उन्होंने जम्मू - कश्मीर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से उरी आतंकी हमले से उत्पन्न हुई स्थितियों पर चर्चा भी की। गृहमंत्री चार दिवसीय रूस यात्रा पर रवाना होने वाले थे। जिसके बाद भारत और अमेरिका आंतरिक सुरक्षा वार्ता हेतु 26 सितंबर से 6 दिन की यात्रा पर उन्हें अमेरिका जाना था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -