पाकिस्तान ने चली बदले की चाल, भारतीय अधिकारियों को पाकिस्तान छोड़ने को कहा

इस्लामाबाद। भारत द्वारा पाकिस्तान के उच्चायोग के कर्मचारियों पर जासूसी का आरोप लगाने और एक कर्मचारी को आरोप लगने के 24 घंटे बाद पाकिस्तान रवाना होने के निर्देश देने के बाद अब पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर बदले की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के आठ अधिकारियों को भारत वापस जाने के लिए कहा है।

दरअसल पाकिस्तान ने इन अधिकारियों पर भारतीय खुफिया एजेंसियों के सदस्य होने का आरोप लगाया है। इस आरोप के तहत कहा गया है कि ये अधिकारी पाकिस्तान छोड़कर भारत चले जाऐं। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि दूतावास के इन अधिकारियों की आड़ में पाकिस्तान के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है और वहां आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने करीब 8 भारतीय अधिकारियों के नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि ये अधिकारी भारत की खुफिया एजेंसी राॅ के सदस्य हैं। इसके बाद अधिकारियों को पाकिस्तान छोड़ने के लिए कहा गया था। अब इन भारतीयों में से 3 अधिकारी दुबई चले गए जबकि 5 भारतीय अधिकारी वाघा सीमा की ओर निकलेंगे।

इस मामले में पाकिस्तान के जियो न्यूज़ द्वारा कहा गया है कि तीन भारतीय अधिकारी - फर्स्ट सेक्रेटरी कमर्शियल अनुराग सिंह, विजय कुमार वर्मा और माधवन नंदा कुमार दुबई के लिए निकल गए। दरअसल इनके अलावा 5 अधिकारियों राजेश कुमार अग्निहोत्री, अमरदीप सिंह भट्टी, धर्मेंद्र सोधी, बलबीर सिंह और जयाबालन सेंथिल भारत के लिए निकलेंगे। ये अधिकारी वाघा सीमा से भारत में दाखिल होंगे।

भारत - चीन को संबंध मजबूत करने होंगे : मोदी

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -