पाकिस्तान के पास है भारत से अधिक परमाणु हथियारः रिपोर्ट
पाकिस्तान के पास है भारत से अधिक परमाणु हथियारः रिपोर्ट
Share:

लंदन : स्कॉटहोम के एक थिंक टैंक का कहना है कि पाकिस्तान के पास भारत से अधिक परमाणु हथियार है। इस मामले में पाकिस्तान उत्तर कोरिया और इजरायल से भी आगे है। कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक परमाणु वैज्ञानिक ए क्यू खान ने कहा था कि पाकिस्तान के पास भारत को 5 मिनट में निशाना बनाने की क्षमता है।

खान द्वारा किए गए दावे की भारतीय विशेषज्ञों ने खिल्ली उड़ाई थी और कहा था कि परमाणु हथियार हमेशा प्रतिरोध के लिए होते हैं न कि आक्रमण के लिए। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के वार्षिक आंकड़े के अनुसार पाक के पास 110-130 परमाणु हथियार है, जब कि भारत के पास 100-120 परमाणु हथियार है।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और रुस अपनी परमाणु आयुध क्षमता धीरे-धीरे घटा रहे है। अन्य कई देशों के पास परमाणु हथियार कम है, लेकिन वे नए परमाणु हथियार पर काम कर रहे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपने परमाणु बल को क्रमिक ढंग से बढ़ा रहा है। भारत और पाकिस्तान दोनों अपने परमाणु हथियार भंडारों और मिसाइल डिलवरी सिस्टम का विस्तार कर रहे हैं। उत्तर कोरिया के पास करीब 10 परमाणु हथियारों के लिए पर्याप्त विखंडनीय सामग्री होने का अनुमान है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -