पाकिस्तान ने की फायरिंग, भारत ने दिया जवाब
पाकिस्तान ने की फायरिंग, भारत ने दिया जवाब
Share:

श्रीनगर : पाकिस्तान ने भारत की सीमा पर हैवी फायर कर दिया है। गोलीबारी सीमा क्षेत्र पर हो रही है, गोलीबारी से सीमा से सटे मकान भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि यहां रहने वाले ग्रामीणों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। गोलीबारी में सीमासुरक्षा बल का एएसआई और करीब 11 लोग घायल हो गए हैं। सीमा पर हैवी फायर होने पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग का जवाब दिया है।

BSF और सेना ने जवाब कार्रवाई करते हुए तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीमा के पार बड़े पैमाने पर पाकिस्तान की पोस्ट को नष्ट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि सीमा पर राजौरी के नौशेरा और आरएसपुरा सेक्टर में पकिस्तान ने हैवी फायर किया था। इस फायरिंग से भारत का नुकसान तो हुआ लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी रेंजर्स पस्त हो गए थे और पाकिस्तान के क्षेत्र में नागरिकों के रोने व चीख पुकार की आवाजें सुनाई दी थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -