पाक ने माना- भारत के सामने बौनी है पाकिस्तान की परमाणु ताकत
पाक ने माना- भारत के सामने बौनी है पाकिस्तान की परमाणु ताकत
Share:

इस्लामाबाद : जो पाकिस्तान भारत को परमाणु हमले की धमकी देता रहा है वह अब खुद ही डर रहा है। उसके विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही पाकिस्तान परमाणु शक्ति संपन्न हो लेकिन उसके परमाणु कार्यक्रम ऐसे नहीं हें जो भारत के मुकाबले कड़े हों।

भारत के पास 356 से 492 परमाणु बल बनाने की उपयुक्त सामग्री है जबकि पाकिस्तान के पास इतनी सामग्री नहीं है। पाकिस्तान के वैज्ञानिकों और थिंक टैंक ने अपने बड़बोले नेताओं को लेकर कहा कि भारत को बिना कारण उकसाया न जाए।

पाकिस्तान के विशेषज्ञों ने अपनी यह बात इंस्टीट्यूट आॅफ स्ट्रेटेजिक स्टडीज़ इस्लामाबाद द्वारा भारतीय असुरक्षित परमाणु कार्यक्रम शीर्षक से प्रकाशित अध्ययन में वर्णित की है, जिसमें यह माना गया है कि भारत के पास परमाणु बम तैयार करने के लिए पर्याप्त कच्चा माल और अन्य सामग्री है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -